फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दौड़ में सबसे आगे रहे सुनील पासवान

दौड़ में सबसे आगे रहे सुनील पासवान

Mon, 24 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
दौड़ में सबसे आगे रहे सुनील पासवान
कासिमाबाद। नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर दस किलोमीटर लंबी नौजवान दौड़ प्रतियोगिता रविवार को आयोजित की गई। इसमें सुनील पासवान सबसे आगे रहे। इसके अलावा देवेंद्र राजभर को दूसरा, सोनू यादव को तीसरा, विश्वनाथ गौड़ को चौथा तथा शैलेंद्र यादव को पांचवें स्थान पर संतोष करना पड़ा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर पूर्व प्रधानाचार्य श्रीकांत सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी कासिमाबाद, परजीपाह होते हुए हनुमानगढ़ी यादव मोड़ तक गए तथा वहां से वापस नेशनल इंटर कॉलेज तक आए। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य श्रीकांत सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें निखारने की। दौड़ में अव्वल आने वाले सुनील पासवान को नगद धनराशि के साथ ट्रॉफी, ट्रैक सूट, घड़ी आदि देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव, सुरेंद्र यादव, अरुण यादव, वीरेंद्र कनौजिया, अरविंद जायसवाल, धर्मेंद्र यादव, सुनील यादव, अभिषेक पासवान, मोहम्मद शाहिद, विजेंद्र, मनीष, मोती, राकेश, नरसिंह आदि उपस्थित थे। अंत में प्रतियोगिता के आयोजक शिव कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed