{"_id":"5b5f55844f1c1bed5e8b6302","slug":"171532974468-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहां (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद गांव निवासी डब्लू का शव रविवार को सोनवानी गांव अंतर्गत एक सरकारी ट्यूबवेल के पास झाड़ियों में मिला था। इस प्रकरण में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस की दबिश के बाद भी अब तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। उधर, डब्लू का शव मिलने के दूसरे दिन भी घर में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण हत्या के लिए पुलिस को कसूरवार ठहरा रही है। गांव में उदासी छाई है और पूरा माहौल गमगीन है।
थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव के सिवान में रविवार को झाड़ी में मिली महेंद निवासी डब्लू प्रसाद गोड़ (45) की लाश की पुलिस छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। डब्लू की हत्या क्यों की गई, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। इस संबंध में मृतक के भाई मुंशी प्रताप गोड़ ने हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। आरोपियों में दिलशाद अहमद निवासी महेंद, शंभू सिंह, चिंटू राय उर्फ प्रमोद राय तथा घूरा यादव निवासीगण सोनवानी के विरुद्ध हत्या तथा एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा पजीकृत किया गया है। पुलिस इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मां ललिता देवी तथा पत्नी रंभा का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक डब्लू भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंदप्रकाश शुक्ला ने बताया की अभी शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। कहा कि बहुत जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर कर दिया जाएगा।