फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भाजपा की नीतियों से त्रस्त है जनता

भाजपा की नीतियों से त्रस्त है जनता

Sun, 15 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की नीतियों से त्रस्त है जनता
गाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बंशीबाजार स्थित एक पैलेस में रविवार को आयोजित हुआ। इस मौके पर वक्ताओं द्वारा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. रामकुमार कुरील ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव होते हैं। सभी को नई उर्जा तथा जोश-खरोश के साथ पार्टी के हित में लग जाना चाहिए। पार्टी सुप्रीमो मायावती गरीबों तथा दबे कुचलों के विकास के लिए हमेशा से काम करती रही हैं। उनके हाथों को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जब पार्टी के लिए समर्पित होकर लग जाएंगे तो हमको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता। अन्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की नीतियां पूरी तरह से जनविरोधी हैं। सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जनता सब कुछ देख रही है। वह समय आने पर इसका जवाब जरूर देगी। इसी क्रम में सदर विधानसभा के सेक्टर एक तथा सौरी के सभी दस बूथों का गठन किया गया। 17 जुलाई को वाराणसी के कटिंग मेमोरियल हाल में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी पदाधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिया गया। को-आपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन देवप्रकाश सिंह को सदर विधानसभा का प्रभारी घोषित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विनोद बागड़ी, जहिन्दर राम, गिरधारी राम, लालजी, रितेश, अजय गौतम, अफजाल अहमद, विजेंद्र सिंह, रमाशंकर जोशीञ, सुबोध गौतम, पूर्णवासी पाल, संदीप कुमार ने विचार व्यक्त किया। अ ध्यक्षता पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने तथा संचालन जिलाध्यक्ष कमलेश गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed