{"_id":"5ae756604f1c1bb56a8b6e9d","slug":"171525110368-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत के तहत ग्रामीणों को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत के तहत ग्रामीणों को दी जानकारी
Updated Tue, 01 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। विकास खंड की ग्राम पंचायतों में सोमवार को आयुष्मान भारत के तहत बैठक आयोजित की गई। इसमें उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ सुरक्षा मिशन के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ दिए जाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायत टड़वा में ग्राम प्रधान कृपाशंकर राय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ सुरक्षा मिशन के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार, जिनका नाम 2011 में हुई आर्थिक-सामाजिक जातिगत जनगणना में सम्मिलित परिवारों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य से लाभ दिया जाएगा। जिन लोगों का नाम सूची में नहीं है। उनका नाम द्वितीय चरण में 22 मई को सम्मिलित किया जाएगा। कार्यक्रम में रोजगार सेवक अमृता राय, प्रमोद शर्मा, दयाशंकर बिंद, मुन्नी देवी, चंपा आदि उपस्थित रही। इसके अलावा ग्राम पंचायत तिवारीपुर, मलिकपुरा, सलेमपुर, सिलाईच में भी आयुष्मान के तहत बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधान प्रेमशंकर तिवारी, बृजलाल यादव, शशिकांत शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी सूर्यभान राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन