फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेता थे डा. राजेंद्र प्रसाद

स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेता थे डा. राजेंद्र प्रसाद

Wed, 28 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेता थे डा. राजेंद्र प्रसाद
गाजीपुर।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भारतीय संविधान के रचयिता एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर शहर के पीरनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेता थे।

उन्होंने कहा कि देश का प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद जी सरलता-सादगी के पर्याय थे। उन्हें अपने पद का कभी भी अहम नहीं रहा। वह विलक्षण प्रतिभाग के धनी थे। बैठक में मौजूद सदस्यों ने प्रतिमा स्थल की दीवार पर एक कोटिंग द्वारा प्रचार लेखन लिखवाने पर आपत्ति व्यक्त जताते हुए रोष व्यक्त किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगरपालिका अध्यक्ष से मिलकर डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा को ऊंचाई पर स्थापित करने और प्रतिमा स्थल की दीवाल पर कोचिंग संचालक द्वारा लिखाए गए प्रचार को मिटाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश, पीयूष, अमरनाथ, चंद्रप्रकाश, आशुतोष, परानंद, राहुल, नन्हें, राजेंद्र अस्थाना, संतोष श्रीवास्तव, परवेज अहमद, विजय कुमार श्रीवास्तव, पारसनाथ सिंह, परशुराम लाल, डा. सुधीर आदि उपस्थित थे। संचालन मोहनलाल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed