{"_id":"5a54ff304f1c1b3d198b5d3b","slug":"171515519792-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर एकादश ने जीता प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर एकादश ने जीता प्रतियोगिता का खिताब
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। अमर शहीद शशांक सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर बलिया और गाजीपुर एकादश के बीच खेला गया। इसमें गाजीपुर एकादश ने बलिया को 58 रनों से हराकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।
इससे पूर्व इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख मरदह विजय यादव ने किया। 20-20 ओवर के निर्धारित मैच में बलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। गाजीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर कुल 179 रन बनाए। कप्तान इसरार अहमद ने 32 गेंदों पर 65 रन बनाए। बलिया की तरफ से रोहित रंजन ने 16 रन देकर 2 विकेट लिया। लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी बलिया की टीम 121 रन बनाकर आउट हो गई। प्रतियोगिता की विजेता गाजीपुर एकादश को नगद पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। बलिया की टीम को भी नगद पुरस्कार के साथ उप विजेता की ट्राफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार गाजीपुर के कप्तान इसरार अहमद को दिया गया। पुरस्कार वितरण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय सिंह यादव ने अमर शहीद शशांक सिंह को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। शहीद के पिता अरुण कुमार सिंह को माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजक शिव कुमार यादव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में अंकुर सिंह, पिंटेश सिंह, अंपायर सुरेंद्र यादव, रामजी राम, राहुल वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।