{"_id":"5a5266a24f1c1b32198b5853","slug":"171515349666-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की नीतियों से आम जन को अवगत कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की नीतियों से आम जन को अवगत कराएं
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के स्थानीय विधानसभा इकाई की मासिक बैठक हेतिमपुर गांव स्थित मंदिर परिसर में रविवार को हुई। इसमें पार्टी को मजबूत बनाने, सदस्य जोड़ने एवं पार्टी की नीतियों से आम जन को अवगत कराने के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवकुमार बिंद ने कहा कि जनता पहले से ही महंगाई से परेशान है ऐसे में सरकार ने बिजली की दर में वृद्धि कर आम जन की कमर तोड दी है। 24 घंटे बिजली का वादा कर जनता को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होेंने कहा कि 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्ज देने की मांग की गयी लेकिन आज तक अति पिछड़ों को अनुसूचित जाति का दर्ज नहीं मिला। पार्टी के सदस्य एवं पदाधिकारी गांव-गांव जाकर पार्टी की नीति का प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक सदस्य बनाने के साथ मजबूती से जनता की आवाज को बुलंद किया जा सके। इस मौके पर मुरलीधर बिंद, ओमप्रकाश, शिवकुमार, जोगेंद्र यादव, राजकुमार, चंद्रावली शर्मा, रामवचन निषाद, सुग्रीव पासवान, रामकिशुन बिंद, तपेश्वर बिंद, दया बिंद, हीरालाल, श्रीप्रकाश, महेंद्र, चंद्रभान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राजाराम बिंद एवं संचालन मदनमुरारी बिंद ने किया।