फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भजन गायन प्रतियोगिता में बही सुरों की सरिता

भजन गायन प्रतियोगिता में बही सुरों की सरिता

Sun, 07 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
भजन गायन प्रतियोगिता में बही सुरों की सरिता
दुर्गा शिव सांई मंदिर नवापुरा का वार्षिकोत्सव 22 जनवरी को मनाया जाएगा। इस मौके पर भजन गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। इसके लिए रविवार को शहर के लालदरवाजा में स्वराग म्यूजिक इंस्टीट्यूट की तरफ से सुर परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बारी-बारी से गीत प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल के सदस्यों सहित अन्य को सोचने को विवश कर दिया। निर्णायक मंडल में शामिल संगीत अध्यापिका माया नायक और सांई मंदिर के कोषाध्यक्ष मयूर भारती ने 22 बच्चों का इस प्रतियोगिता में चयन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक विश्वकर्मा, श्याम शर्मा, मनीष कुमार पटवा, जितेंद्र शर्मा, अजीत सिंह, सुरेश, आशू शर्मा, वर्षा श्रीवास्तव आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed