{"_id":"5a5107f64f1c1bd1408b50ac","slug":"171515259894-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को गंभीरत से लें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को गंभीरत से लें कार्यकर्ता
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय समता भवन पर शनिवार को हुई। इसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम, सहकारिता चुनाव एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव ने कहा कि कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लें।
उन्होंने कहा कि सहकारिता के चुनाव में कार्यकर्ता तन-मन-धन से लग जाए। कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर कार्य करने की नसीहत देते हुए कहा कि अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि भाजपा के राज में दलितों और मुसलमानों का उत्पीड़न बढ़ा है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की निंदा करते हुए कहा कि योगी-मोदी सरकार किसान विरोध है। किसानों के धान की फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है न ही उसकी कही खरीददारी की जा रही है, जिसके कारण किसान हैरान एवं परेशान हैं। किसानों की फसलों की खुलेआम लूट हो रही है। लगातार बढ़ रही बिजली कीमत तथा पेट्रो एवं खाद्य पदार्थों तथा ईंधन गैस की कीमत से आम जन परेशान है। ये सरकारें इन समस्याओं की तरफ ध्यान न देकर जानबूझ कर सांप्रदायिक एवं भावनात्मक मुद्दों को उछाल रही है। जंगीपुर विधायक डा. विरेंद्र यादव ने पार्टी के बूथ लेबल एजेंट को पार्टी की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। कहा कि योगी राज में थाने और तहसील भ्रष्टाचार और लूट के अड्डे बन गए है। योगी और मोदी सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। बैठक में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, विजय यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व विधायक डा. राजकुमार सिंह गौतम, बच्चा यादव, अर्जुन राय, जैकिशन शाहू, विवेक कुमार सिंह शम्मी, रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, परशुराम बिंद, सुधीर यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, हरेंद्र विश्वकर्मा, गुलाम कादिर राईनी, दिनेश यादव, छोटू यादव, अमला यादव, जैहिंद यादव, राधेश्याम यादव, राजेश यादव, अभिनव सिंह, प्रवीण पांडेय, शिवशंकर यादव, भानू यादव, चंद्रशेखर यादव, आजाद राय, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, अमित सिंह लालू, राकेश यादव, नन्हें खां आदि मौजूद थे। संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने किया।