{"_id":"5a3e92f14f1c1b0e788b4833","slug":"171514050289-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर के 300 कृषकों को ऋण मोचन योजनांतर्गत प्रमाण पत्र वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर के 300 कृषकों को ऋण मोचन योजनांतर्गत प्रमाण पत्र वितरित
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर कृषि विभाग की ओर से उप शोध केंद्र के परिसर में किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला, कृषक ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी के बालाजी ने फीता काटकर शनिवार को किया। जिलाधिकारी एवं मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने विभिन्न विभागों कृषि, उद्यान, गन्ना, रेशम, पशुपालन, दुग्ध विभाग आदि के स्टालों का अवलोकन किया। किसान संमान दिवस के अवसर पर जिले के कुल 30 कृषकों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण के बाद सदर तहसील के 300 कृषकों को ऋण मोचन योजनांतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर संबन्धित अधिकारियों को निस्तारण करने को निर्देश दिया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के विकास के लिए निरन्तर प्रयत्नशील थे। गाजीपुर जनपद किसानों और जवानों के लिए जाना जाता है। किसान जो अपना पूरा जीवन किसानी में लगे रहते हैं, वह नयी तकनीक, जैविक उर्वरक भूमि परीक्षण कराते हुए उन्नतशील वीजों का प्रयोग करें जिससे दोगुनी फसल की पैदावार हो जिससे किसान लाभान्वित हो सकें। मेले में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा डीके सिंह, डा. विनोद सिंह, डा. सीपी सिंह एवं डा. दिनेश सिंह ने वैज्ञानिक सत्र चलाकर कृषकों को उन्नत कृषि तकनीकी की जानकारी देकर अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही फसल अपशिष्टों को जलाने से हानि एवं लाभ के बारे में बताया गया।