फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पीपा पुल पर आवागमन शुरु होने से दौड़ी खुशी की लहर

पीपा पुल पर आवागमन शुरु होने से दौड़ी खुशी की लहर

Sun, 26 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पीपा पुल पर आवागमन शुरु होने से दौड़ी खुशी की लहर
जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय नगर को धरम्मरपुर से जोड़ने वाले पीपा पुल को शनिवार की शाम से लोगों के आवागमन के लिए शुरू कर दिया गया। पुल चालू होने से लोगों को अब नाव की जोखिम भरी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

धरम्मरपुर को जोड़ने वाले पीपा पुल के सहारे प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता था। सुबह से लेकर देर रात तक पुल पर आवागमन का दबाव बना रहता था। इसी बीच हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बारिश के मौसम में 10 जून को पीपा पुल को खोल दिया गया। इससे गंगा पार आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ गई। व्यापारियों, सरकारी कर्मचारियों के साथ ही छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों ने इस पार आने के लिए नाव का सहारा लेना शुरू कर दिया। नाविक अधिक पैसा कमाने के चक्कर में लोगों के साथ ही नाव पर छह से लेकर आठ बाइकों को भी लादकर गंगा पार आते-जाते थे। इस दौरान नाव पर सवार लोगों को किसी अनहोनी की आशंका सताती रहती थी। किनारे पर सकुशल पहुंचने पर लोग राहत की सांस ले रहे थे। शनिवार की शाम पीपा पुल पर आवागमन चालू होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग इस बात से खुश हो गए कि चलो अब नाव की जोखिम भरी यात्रा करने से छुटकारा मिलेगा। इस संबंध में पीडब्लूडी निर्माण खंड प्रथम के जेई सुभाषचंद्र ने बताया कि पुल पर आवागमन चालू हो गया है। लोगों की सुविधा के लिए प्लेटें भी बिछा दी गई हैं। कुछ प्लेटों का बिछना बाकी है, जिसे जल्द बिछा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed