{"_id":"59e254a14f1c1b72548b7624","slug":"171508005025-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से प्रधानाचार्य की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट से प्रधानाचार्य की मौत
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के पास स्थित एक इंटर कॉलेज परिसर स्थित खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की शनिवार को मौत हो गई। जबकि उनका एक कर्मचारी जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी नंदलाल यादव (35) का गांव के बगल में ही देवशरण इंटर कॉलेज है। वह रोज की तरह आज विद्यालय पहुंचे। विद्यालय परिसर में ही धान का खेत है। विद्यालय के बाद वह खेत में घूमने चले गए। खेत में बिजली का तार टूटकर गिरा था। वह तार को हटाकर खेत के बाहर करने लगा। इसी दौरान तार में करेंट आ गया। करेंट लगते ही उसने शोर मचाया। कुछ दूरी पर खड़े कर्मचारी रामाशीष ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन करेंट के झटके से वह दूर जा गिरा। गिरते ही रामाशीष चीखने लगा। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और डंडे से तार को किसी तरह छुड़ाया। गंभीर रूप से झुलसे प्रधानाचार्य को उपचार के लिए पियरी स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां, डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोग शव लेकर घर चले आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के एक पुत्र एवं एक पुत्री है। पत्नी अरुणा रो-रोकर बेहाल थी।