{"_id":"5970ed054f1c1b3e148b458c","slug":"171500572933-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटने से पंद्रह घंटे गुल रही बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटने से पंद्रह घंटे गुल रही बती
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर के पीरनगर के पास बुधवार की रात करीब एक बजे हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया। इसकी वजह से पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित दर्जनों मुहल्लों की बत्ती गुल हो गई। गुरुवार को दिन में करीब चार बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। घंटों बिजली गायब रहने से भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह पानी के लिए लोगों को हैंडपंपों और कुओं तक की दौड़ लगानी पड़ी।
ग्रामीण क्षेत्रों की कौन कहे, शहर में भी आएदिन फाल्ट की वजह से उपभोक्ताओं को घंटों बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। रात में करीब एक बजे पीरनगर मुहल्ला के पास हाईटेंशन का तार टूटकर गिया गया। इसकी वजह से पीरनगर, सिकंदरपुर, शास्त्रीनगर, नवापुरा, डीएम आवास सहित करीब एक दर्जन अधिक मुहल्लों की बत्ती गुल हो गई । राहत के लिए अधिकांश लोग घरों की छतों पर और बाहर निकल आए। आंखों में नींद लिए लोग अब-तब आपूर्ति शुरु कराने का इंतजार करने लगे। लेकिन सुबह की सूरज निकलने के बाद भी लोगों को बिजली का दर्शन नहीं हुआ। अनापूर्ति की वजह से सुबह लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। दूसरे दिन गुरुवार को 15 घंटा बाद शाम चार बजे आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में पीरनगर विद्युत उपकेंद्र के जेई चित्रसेन ने बताया कि रात में हाईटेंशन का तार टूटने से आपूर्ति ठप रही।