फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दो दिनों से छह घंटे विलंब से आ रही पंजाब मेल

दो दिनों से छह घंटे विलंब से आ रही पंजाब मेल

Thu, 06 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
दो दिनों से छह घंटे विलंब से आ रही पंजाब मेल
गहमर (गाजीपुर)। दानापुर मुगलसराय रेलखंड पर चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन पंजाब मेल दो दिनों से छह घंटे बिलंब से आ रही है। इसके चलते स्थानीय स्टेशन से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर इस ट्रेन में आरक्षण कराकर यात्रा करने वाले यात्री पूरे दिन तक स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते माह भी अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल के 18-18 घंटे विलंब से आने के चलते यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती थी। काफी मशक्कत के बाद रेलवे बोर्ड ने अलग-अलग तीन रैक को हटाकर ट्रेन के संचालन को ठीक किया था। इसके चलते पंजाब मेल बीते दो जुलाई तक समय से चली। इसके बाद पुन: यह ट्रेन बिलंब से आनी शुरू हो गई है। रेल विभाग के सूत्रों की मानी जाए तो पंजाब मेल अमृतसर से हावड़ा तक काफी लंबी दूरी की ट्रेन है। इस वजह से उसका परिचालन निर्धारित समय में पांच-छह घंटे का अंतराल कोई बड़ी बात नहीं है। स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करने वाले यात्री अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह, शशि सिंह, सुनील सिंह, मृत्युंजय सिंह, अखिलेश सिंह ने बताया कि ट्रेन तीन घंटे की देरी तक चलती तो कुछ ठीक था, लेकिन वह विलंब समय को रिकवर नहीं कर पाती। इससे वह 3 से 4 घंटे होते-होते 24 घंटे लेट होती चली जाती है। इससे परेशानी होती है। इस रूट की लगभग सभी ट्रेनों का यही हाल है। इसके अलावा अप में 13483 फरक्का तीन घंटे विलंब से चल रही है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed