फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   17 liters of liquor recovered from the bathroom of Sikkim Mahananda Express

Ghazipur News: सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के बाथरूम से 17 लीटर शराब बरामद

Wed, 18 Jun 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
17 liters of liquor recovered from the bathroom of Sikkim Mahananda Express
दिलदारनगर (गाजीपुर)। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मंंगलवार की रात विशेष ठहराव लेकर सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के एस-6 बोगी के बाथरूम में ऊपर लगी प्लाई से 17.250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। करीब दस मिनट बाद ट्रेन पुन: रवाना की गई।
विज्ञापन

जीआरपी-आरपीएफ टीम स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के एस-6 के बाथरूम में भारी मात्रा में शराब है। टीम ने ट्रेन के विशेष ठहराव के लिए कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन

महानंदा एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन से खुलने के बाद सीधे बिहार के बक्सर स्टेशन पर रुकती है। रात करीब 11:28 बजे ट्रेन का प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर ठहराव कराया गया। इसके बाद टीम ने ट्रेन के कोच संख्या एस-6 के बाथरूम में ऊपर लगी हुई प्लाई को हटाकर जांच की गई तो 17.250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने अन्य कोचों के बाथरूम को भी खंगाला लेकिन कुछ नहीं मिला। आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी एमपी दुबे ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत ट्रेन से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए टीम लगातार सक्रिय है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed