फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   17 arrested by police

17 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 04 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 04 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 17 arrested by police
मछली मारने के विवाद में उधरनपुर में शनिवार को हुई आगजनी और फायरिंग की घटना में पुलिस ने दोनों गुटों के 17 लोगोें को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के भय से गांव वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। कुछ ही घरों में महिलाएं और बच्चे हैं। वे भी दहलीज पर पांव नहीं रख रहे हैं।  गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और इस सन्नाटे को गश्ती पुलिस की बूटों की आवाज ही तोड़ रही है।
विज्ञापन


 रेवतीपुर थाने के उधरनपुर में दो पक्षों के बीच मनमुटाव की बुनियाद तो प्रधानी चुनाव को लेकर ही पड़ चुकी थी। फूलचंद चौधरी के पट्टे की पोखरी में मछली मारने के एक गुट के प्रयास ने इस अदावत को हवा दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल जिस पोखरी में फूलचंद मत्स्य पालन करते हैं। उसका पट्टा भी विवाद का कारण है। दरअसल गांव के कुछ लोग इसका पट्टा किसी और व्यक्ति को दिलाना चाहते हैं। 

 शुक्रवार की देर शाम फूलचंद की पोखरी में दूसरे पक्ष के लोग मछली मारने पहुंचे थे। इस पर फूलचंद ने टोका तो हाथापाई होने लगी। विवाद की सूचना पहुंचने पर पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर शांतिभंग का आरोप लगाया और

 थाने से ही जमानत दे दी। शनिवार की सुबह इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में खूनी जंग हो गइ और गांव का अमन चैन खो गया।

रेवतीपुर पुलिस विवाद को गंभीरता से लिया होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने रेवतीपुर थानाध्यक्ष को इस मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है

और अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार सिदौदिया,  पुलिस उपाधीक्षक जमानिया अनिल कुमार को गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। गांव के पंचायत भवन पर एक प्लाटून पीएसी भी तैनात कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

इससे गांव में दहशत का माहौल है और पुरुष गिरफ्तारी के भय से गांव छोड़कर भाग गए हैं। गांव की चट्टी और चायपान की दूकानें रविवार को परी तरह बंद रहीं। 


पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने बताया कि उधरनपुर में मछली मारने की बात को लेकर हुई मारपीट के मामले में 14 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इस घटना में गोली नहीं चली थी और न ही गोली लगने से कोई घायल है। पीड़ित पथराव में घायल हुए थे। मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed