मुहम्मदाबाद । खंड विकास कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित सहायक उपकरण वितरण शिविर में जिलाधिकारी ओपी आर्य एवं विधायक अलका राय ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किया। इस दौरान 50 ट्राई साइकिल, 100 बैसाखी, पांच कान की मशीन , पांच छड़ी, पांच व्हील चेयर एवं मास्क के साथ साथ बिस्किट एवं टाफी प्रदान किया गया।
विधायक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार दिव्यांगजनों के हित में कार्य कर रही है। जगह-जगह शिविर का आयोजन कर सहायक उपकरण प्रदान किया जा रहा है। ताकि वे अपने को असहाय महसूस न कर समाज की मुख्यधारा के साथ जुड़ कर अपना कार्य स्वयं करते हुए स्वावलंबी बन सकें। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ,मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ,उप जिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी विनायक गौतम, खंड विकास अधिकारी सुशील सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी यदुनाथ, आनन्द राय मुन्ना, पीयुष राय,विनय राय, सतीश चंद्र राय, कृपा शंकर राय, प्यारे मोहन यादव, आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी सूर्यभान कुमार राय ने किया।