फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया

रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया

Fri, 29 Mar 2019 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया
जमानिया। क्षेत्र के दरौली गांव स्थित रामकली महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शुक्रवार को जागो मतदाता जागो कार्यक्रम के तहत रैली निकाली। इस दौरान मतदाताओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

रैली को प्रबंधक डॉ. हरिश्चंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव के विभिन्न मुहल्लों से होते हुए महाविद्यालय परिसर पहुंची जहां सभा आयोजित की गई। सभा में प्रबंधक श्री सिंह ने छात्राओं और शिक्षकों को जागो मतदाता जागो के तहत शपथ दिलाई। गांव में भ्रमण के दौरान छात्राओं ने डोर-टू-डोर हैंडबिल का वितरण किया। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए मतदान के महत्व को विस्तार से समझाया। प्रबंधक ने कहा कि देश का नागरिक होने के नाते सभी का यह दायित्व बनता है कि मतदान के महत्व को समझें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान साफ, स्वच्छ और इमानदार प्रत्याशी के पक्ष में करने का आह्वान किया। कहा कि जो प्रत्याशी जनता के हितों को समझे और जनता के लिए कार्य करे, ऐसे व्यक्ति का चुनाव किया जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रचार्या डॉ. विंध्यवासिनी, डॉ मनीराम सिंह, कमलेश, सतेंद्र, रामशीष सिंह, अभय पांडेय, सुनीता, अर्चना, निधि कुमारी, रुख्सार बानो, नाजनीन खातून, महिमा कुमारी, नेहा यादव आदि छात्राएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed