{"_id":"5c8bdfd3bdec22140966d7c2","slug":"161552670675-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने आठ वाहनों से उतारा काली फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने आठ वाहनों से उतारा काली फिल्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही आचार संहिता का पालन कराने को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गंभीर हो गए हैं। वाहनों का चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। इस दौरान वाहन से राजनीतिक दलों के झंडा के साथ ही काली फिल्म और हूटर को उतारने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने आठ वाहनों से काली फिल्म उतारने के साथ ही कई वाहनों का चालान भी किया।
सिधौना चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइकों के साथ ही चार पहिया वाहनों का जांच की। वाहन का कागज-पत्र देखने के साथ ही चारपहिया वाहनों की तलाशी लेते हुए बाइकों का डिक्की चेक किया। इस दौरान कई वाहनों से पार्टी का झंडा उताराने के साथ ही आठ वाहनों से काली फिल्म उतारते हुए संबंधित को हिदायत दी गई कि दोबारा वह काली फिल्म शीशा पर न लगाए। इसके साथ ही चार बाइक और 11 चार पहिया वाहनों का चालान किया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।