{"_id":"5c55e9b8bdec224bf101f9e3","slug":"161549134264-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। सातवें दिन भी जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जले ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि अगर समय रहते ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति बहाल नहीं कराई गई तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि थाना के सामने लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर सात दिन पहले जल गया था। इससे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, थाना, ब्लाक संसाधन केंद्र सहित करीब चार सौ घरों की बत्ती गुल हो गई। विभाग को जले ट्रांसफार्मर से अवगत कराया गया। बावजूद इसके सातवें दिन भी ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया। जबकि 24 से 72 घंटा के अंदर जले ट्रांसफार्मरों को बदलने का सरकार ने आदेश जारी कर रखा है। विभागीय अधिकारी इस आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। बिजली के अभाव में तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली से चलने वाले उपकरण शो-पीस बन गए हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। मोटर न चल पाने से पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बिजली पर आधारित कारोबार पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। विभाग की लापरवाही की वजह से ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा रहा है। इससे मजबूर होकर आज हम लोगों को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। कहा कि अगर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति सुचारू नहीं कराई जाती है तो हम लोग आंदोलन तेज करने को विवश होंग। प्रर्दशन करने वालों में बबलू सिंह, प्रवीण सिंह, सतीश वर्मा, शर्माजीत राम, लक्ष्मण सिंह, शैलेश सिंह साधू, रमेश यादव, विजय मल्ल, अजय सिंह, आशुतोष सिंह पिंटू, गौरीशंकर पांडेय, लल्लन सिंह, संजय सिंह आदि शामिल रहे। इस संबंध में जेई नीरज सोनी ने बताया कि जले हुए टांसफार्मर का इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया। वर्कशाप में ट्रांसफार्मर की कमी है। जैसे ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध होगा तत्काल लगवाकर आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।