फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गबन के मामले में प्रधान एवं सचिव के खिलाफ मुकदमा

गबन के मामले में प्रधान एवं सचिव के खिलाफ मुकदमा

Tue, 27 Nov 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
गबन के मामले में प्रधान एवं सचिव के खिलाफ मुकदमा
जमानिया। विकास खंड के हमीदपुर गांव स्थित दो प्राथमिक विद्यालय और रामपुर उर्फ़ सलेमपुर गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील कन्वर्जन में लाखों रुपये के गबन का मामला प्रकाश में आने के बाद विभागीय जांच कराई गई। जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर एबीएसए ने मंगलवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा वर्ष 2004 से लेकर 2010 तक मिड- डे -मील कन्वर्जन में धांधली की जांच कराई गई। खंड शिक्षा अधिकारी धनपत यादव ने बताया कि खाद्यान्न घोटालों में शामिल क्षेत्र के हमीदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय शिव मंदिर, प्राथमिक विद्यालय काली मंदिर,प्राथमिक विद्यालय रामपुर सलेमपुर में मिड- डे- मील कन्वर्जन में लगभग साढ़े सात लाख का घोटाला किया गया है। इसकी विभागीय स्तर पर जांच कराई गई है। जिसमें आरोप सिद्ध हुआ है। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर मंगलवार को ग्राम प्रधान रघुवर बिंद, ग्राम प्रधान शारदा देवी सहित ग्राम पंचायत अधिकारी मुसाफिर, सूर्य नारायण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed