फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिला कमेटी ने धरना तो शहर कमेटी ने मनाया काला दिवस

जिला कमेटी ने धरना तो शहर कमेटी ने मनाया काला दिवस

Mon, 12 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिला कमेटी ने धरना तो शहर कमेटी ने मनाया काला दिवस
गाजीपुर। नोटबंदी के विरोध में सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने धरना दे कर काला दिवस मनाया। जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जहां आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क में प्रदेश कमेटी की ओर से निर्देशित कार्यक्रम के तहत नोटबंदी के विरोध में धरना दिया, वहीं शहर कमेटी ने सरजू पांडेय पार्क में नोट बंदी दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

गांधी पार्क में आयोजित धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई नोटबंदी से न तो देश को कई फायदा हुआ और न ही देश की जनता को। लाखों छोटे कारोबारी टूट गए। लाखों लोग बेरोजगार हो गए। सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो गई। नोटबंदी जिस दिन लागू हुई, वह देश के लिए काला दिन था, जिसे देश कभी भूल नहीं पाएगा। जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि नोटबंदी के कारण देश सैकड़ों वर्ष पीछे चला गया। देश का विकास अवरुद्ध हुआ। मध्यम वर्ग की जनता आज भी नोटबंदी से पीड़ित है। एटीएम में आज भी लोग कतार लगाकर पैसा निकालने के लिए विवश हैं। सभा में पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, रविकांत राय, हनुमान सिंह, परवेज अहमद खां, अजय सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, मिलिंद्र सिंह, समीउल्लाह खान, बटुक नारायण मिश्र, जयराम सिंह, बाबुल सिंह, दिवांश पांडेय, हबीब अंसारी, गिरजादत्त दुबे, आनंद राय, सुनील राम, प्रेम सिंह, देवनारायण सिंह, विनोद सिंह ने विचार व्यक्त किया। संचालन महुामंत्री मोहम्मद राशिद ने किया। उधर सरजू पांडेय पार्क में आयोजित काला दिवस सभा में शहर कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मित्रों का काला धन सफेद करने के लिए नोटबंदी की। अब तो रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भी कह दिया है कि नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। आज नौबत आ गई है कि केंद्र सरकार आरबीआई की पूंजी में से तीन लाख करोड़ रुपया सेक्शन-सात के तहत जबरन लेने का दबाव बना रहा है। आज देश गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। नोटबंदी और जीएसटी से मध्यम वर्ग के दुकानदारों की कमर टूट गई। दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा झूठा साबित हुआ। इस अवसर पर सुनील साहू, राकेश राय, वीके सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, चंद्रिका सिंह, संजय राय, अनुराग पांडेय, मनीष राय, हिमांशु साहू, आफताब अहमद खान, लाल मोहम्मद राईनी, हनुमान यादव, डा. तौफीक अहमद, पीपी चौधरी, अशोक मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन अखिलेश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed