फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गरीबों और मजलूमों के हक-हकूक की लड़ाई जीवन भर लड़ते रहे जनेश्वर

गरीबों और मजलूमों के हक-हकूक की लड़ाई जीवन भर लड़ते रहे जनेश्वर

Sun, 05 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गरीबों और मजलूमों के हक-हकूक की लड़ाई जीवन भर लड़ते रहे जनेश्वर
गाजीपुर। वरिष्ठ समाजवादी नेता स्व. जनेश्वर मिश्र की 86 वीं जयंती रविवार को समता भवन कार्यालय में मनाई गई। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू सिंह यादव ने कहा कि स्व. मिश्र मन, वचन और कर्म से समाजवाद के सच्चे अनुयायी थे। वह आजीवन गरीबों तथा मजलूमों के हक-हकूक की लड़ाई लड़ते रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चल कर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व एमएलसी बच्चा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, निजामुद्दीन खां, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, चौधरी लालता प्रसाद निषाद, दिनेश यादव, गोपाल यादव, सदानंद यादव, कमर अली, डा. समीर सिंह, शिवशंकर यादव, सत्या यादव, अभिनव सिंह, चंद्रिका यादव, चंदेश्वर यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, केशरी यादव, बृजदेव खरवार, विजयशंकर यादव, आमिर अली, अशोक बिंद, नरसिंह यादव, राधेश्याम यादव उपस्थित थे। समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से आयोजित जयंती कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था। इस अवसर पर राजीव कुमार, रेवतीरमण यादव, शम्स तबरेज खान, अशोक पांडेय, राघव शर्मा, सुजीत यादव, मुजुर यादव, सत्यम कुमार, जावेद अंसारी, विजय चौरसिया, चंद्रिका यादव, डा. शिवकुमार यादव, संजय पांडेय, हरिशंकर, डा. सुधीर कुमार उपस्थित थे। सदर विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक में विस अध्यक्ष परशुराम बिंद ने कहा कि स्व. मिश्र के बताए रास्ते पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाना होगा। इस मौके पर कमलेश यादव, उपेंद्र प्रधान, बलिराम यादव, शशि यादव, रामाशीष यादव, राधेश्याम, अवधेश, नगीना यादव, शोभनाथ यादव, अरविंद कुशवाहा, दुर्गेश यादव ने विचार व्यक्त किया। संचालन रमेश यादव ने किया। जंगीपुर संवाददाता के अनुसार विस क्षेत्र की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र हमेशा समतामूलक समाज की स्थापना की बात करते थे। इस मौके पर अध्यक्ष अमला यादव, बजरंगी, दर्शन, रामकृत, अवधेश, पन्नालाल, संजय, उमाशंकर, रामध्यान, भगवान आदि उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार वरिष्ठ नेता स्व. जनेश्वर मिश्र की 86वीं जयंती पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर युवा नेता हिमांशु राय, विस अध्यक्ष चंद्रमा यादव, मंगला यादव, रविंद्र यादव, विजय पाल, अभय यादव, कमलेश शर्मा, श्यामबहादुर राय, गर्जन यादव, अच्छेलाल कनौजिया, नागा यादव, विजय यादव, शत्रुंजय राय, बबलू राय उपस्थित थे। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार सपा की धरवार स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने कहा कि स्व. मिश्र ने कभी जात-पात की राजनीति नहीं की। इस अवसर पर विस अध्यक्ष जयहिंद यादव, योगेंद्र राय, अवधेश यादव, संजय विक्रम सिंह, मोहम्मद आसिफ, रामप्रकाश यादव, राधेश्याम यादव, चंद्रशेखर यादव, हरिहर कुशवाहा, रविंद्र प्रताप यादव, प्रेमचंद प्रजापति, रामजन्म चौहान, सुरेंद्र यादव, फूलबदन यादव, नरेंद्र यादव, केशव यादव, अख्तर, अरविंद जायसवाल, रामकरन यादव, अमित सिंह, शशिकांत सिंह, रामप्रीत यादव, शिव कुमार यादव, धर्मेंद्र यादव उपस्थित थे। औड़िहार संवाददाता के अनुसार वरिष्ठ नेता देवनाथ कुशवाहा ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने जीवन भर समाजवाद को मजबूत धरातल प्रदान करने का कार्य किया। इस अवसर पर लालबिहारी पाठक, अमरदेव यादव, कैलाश यादव, पुष्पा यादव, हुकुम सिंह यादव उपस्थित थे। अध्यक्षता कमलेश सिंह यादव एवं संचालन कैलाश यादव ने किया। गहमर संवाददाता के अनुसार पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के आवास पर रविवार को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्रा समाजवादी विचारधारा के पुरोधा थे। उनके विचार समाज में हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। इस अवसर पर जमानिया विस अध्यक्ष रणजीत यादव, मन्नू सिह, दुर्गा चौरसिया, गुड्डू यादव, अशोक सिंह, कामदेव सिंह, प्रमोद यादव,दिनेश, शैलेंद्र बिंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed