फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नो-इंट्री के बाद भी फर्राटा भर रहे वाहन

नो-इंट्री के बाद भी फर्राटा भर रहे वाहन

Wed, 30 May 2018 11:15 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
नो-इंट्री के बाद भी फर्राटा भर रहे वाहन
जमानिया (गाजीपुर)। गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा 97(24) मार्ग पर नो-इंट्री के बाद भी ओवरलोड वाहन धड़ल्ले के साथ फर्राटा भर रहे हैं। जबकि जिलाधिकारी ने इस मार्ग पर ओवरलोड वाहन के संचालन पर रोक लगाने के लिए मातहतों को निर्देश दिया है। वाहनों के संचालन से जहां सड़क की सूरत और खराब हो रही है, वहीं लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। ओवरलोड वाहनों के चलते प्राय: लगने वाले जाम की वजह से आसपास के ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा 97(24) की दशा वर्षों से बदहाल है। मार्ग पर मौजूद गड्ढों में वाहनों के फंसने से आए दिन घंटों जाम का सामना करना आम बात हो गई है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए जिलाधिकारी के बालाजी ने नो-इंट्री का फरमान जारी करने के साथ ही मातहतों को इस बात का सख्त निर्देश दिया था कि किसी भी हाल में मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का संचालन न हो। बावजूद इसके मार्ग पर ओवरलोड वाहन फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। सड़क निर्माण के लिए आधी सड़क पर गिट्टी डाली गई है। एक तरफ से वाहनों का संचालन हो रहा है। इससे वाहनों के गुजरने के दौरान कई बार लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ रहा है। वाहनों के दबाव से सड़क की दशा और भी बिगड़ रही है। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे जमानिया की तरफ से गाजीपुर की ओर से एक ओवरलोड ट्रक जाता दिखाई दिया, जिस पर गिट्टी लदी हुई थी। इस ट्रक पर नजर पड़ते ही लोगों के मुंह से यह बात निकल गई कि जिलाधिकारी के आदेश को धता बताते हुए ओवरलोड ट्रक गुजर रहा है। जबकि रात 9 से सुबह 8 बजे तक नो-इंट्री है। इससे यह बात साबित हो रही है कि डीएम के आदेश को मातहत गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि नो- इंट्री का आदेश कायम है। अगर कोई ओवलरोड वाहन गुजरता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एनएचआई के ठेकेदार के ट्रकों को जाने की अनुमति दी गई है, लेकिन जाने से पहले उन्हें मुझसे अनुमति लेनी पड़ेगी। अगर मार्ग पर कोई भी ओवरलोड वाहन गुजरता नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed