{"_id":"5b05a43d4f1c1be0408b776c","slug":"161527096381-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित 32 किलो जलेबी, समोसा एवं छेने की मिठाई नष्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित 32 किलो जलेबी, समोसा एवं छेने की मिठाई नष्ट कराई
Updated Wed, 23 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से बुधवार को शहर में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र की ओर से गठित जांच दल ने तीन खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने लेने के साथ पानी के सैकड़ों पाउच एवं करीब 32 किलो दूषित जलेबी, समोसा एवं छेने की मिठाई नष्ट कराई।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जांच दल ने आज दिन में शहर के स्टेशन रोड, लंका, रोडवेज बस स्टेशन एवं मिश्रबाजार में खाद्य एवं पेय पदार्थ की कई दुकानों में जांच की। इस दौरान दूध, सरसों का तेल और शीतल पेय के तीन नमूने लिए। टीम ने कई जगहों पर पाउच में बिक रहे पानी के सैकड़ों पैकेट नष्ट कराए। इसके अलावा विभाग के जांच दल ने खाद्य पदार्थ की कुछ अन्य दुकानों से करीब 32 किग्रा दूषित जलेबी, समोसा और छेने की मिठाई नष्ट कराई। टीम की इस कार्रवाई से संबंधित क्षेत्रों में हड़कंप मची रही। अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र ने हिदायत दिया कि दुकानदार सड़े-गले, कटे तथा दूषित एवं खुले खाद्य पदार्थ की बिक्री न करें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जनार्दन सिंह, मुकेश कुमार, विवेक कुमार तिवारी, गोपालचंद, श्रीराम यादव एवं विवेक कुमार शामिल थे।