{"_id":"5a7dd4304f1c1bf17b8b65b7","slug":"161518195760-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया । स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को सरकार द्वारा संचालित हाई रिस्क प्रेग्नेंसी डे के मौके पर 100 गर्भवती महिलाओं का चेकअप कर नि:शुल्क दवा वितरित किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अगर गर्भवती महिला की उम्र अठारह वर्ष से कम है और या फिर 35-40 के बीच है तो ऐसी स्थिति में गर्भवती महिला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि ऐसे में गर्भधारण से लेकर प्रसव तक अनेक प्रकार की जटिलताओं का सामना उनके शरीर को करना पड़ता है और ऐसे में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की नौबत आ सकती है। उन्होंने बताया कि अगर गर्भवती महिला मोटापे, कम लंबाई की शिकार हो तो भी हाई रिस्क प्रेग्नेंसी जैसी स्थिति हो सकती है। डॉ. मनीषा सिंह, स्टाफ नर्स पुष्पा देवी, शशिकला, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला, एसएस सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन