फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खतरे को दावत दे रहे विद्युत उपकेंद्र के जर्जर उपकरण

खतरे को दावत दे रहे विद्युत उपकेंद्र के जर्जर उपकरण

Mon, 08 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खतरे को दावत दे रहे विद्युत उपकेंद्र के जर्जर उपकरण
स्थानीय विद्युत केंद्र पर लगे उपकरण पुराने एवं जर्जर हो चुके हैं। इन्हीं जर्जर उपकरणों के भरोसे चारों फीडर चल रहे हैं। सभी पैनलों की ट्रिपिंग व्यवस्था फेल हो चुकी है। इसका परिणाम यह हो रहा है कि हाईटेंशन तार टूटकर गिरने पर भी लाइन ट्रिप नहीं कर रही है, जिससे खतरा बना रह रहा है। कर्मचारियों की तरफ से बार-बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी जर्जर उपकरणों को बदलने का कार्य नहीं किया जा रहा है। इससे आए दिन होने वाले फाल्ट का खामियाजा उपभोक्ताओं को घंटों अनापूर्ति से वंचित होकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नंदगंज विद्युत उपकेंद्र से चार फीडरों नंदगंज, मैनपुर, बाघी और चीनी मिल फीडर चलाए जाते हैं लेकिन सभी फीडरों के ओसीबी एवं वीसीबी पैनल पुराने एवं जर्जर हो चुके हैं। सभी पैनलों की ट्रिपिंग व्यवस्था फेल हो चुकी है। इसका परिणाम यह हो रहा है कि 11 हजार केवी का तार टूटने पर भी लाइन ट्रिप नहीं करती है। खतरा बना रहता है। 33 केवी पैनल की भी ट्रिपिंग एवं क्लोजिंग व्यवस्था फेल है। इससे 10 एमबीए के दो ट्रांसफार्मर बाईपास पर चलाए जा रहे हैं। साथ ही सभी पैनलों के एंपीयर मीटर एवं वोल्ट मीटर खराब है। इन सभी पैनलों को टेस्ट विभाग गाजीपुर की तरफ से ठीक कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। विद्युत उपकेंद्र पर नियुक्त कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जर्जर उपकरणों को बदलवाने की मांग की है, जिससे किसी खतरे से बचा जा सके और उपभोक्ताओं को निर्बाध गति से बिजली आपूर्ति का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कोट
जर्जर उपकरणों को बदलने के लिए इस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। पास होते ही बदलवा दिया जाएगा। समय-समय पर उपकरणों की मरम्मत कराई जाती है। रत्नेश जायसवाल, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed