फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एक सप्ताह बाद भी सर्राफ हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली

एक सप्ताह बाद भी सर्राफ हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली

Thu, 06 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद भी सर्राफ हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली
नंदगंज (गाजीपुर)। एक सप्ताह बाद भी सराफा हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्यारोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। बीते 30 जून को बाइक सवार तीन लुटेरे सराफा व्यवसायी को गोली मारने के बाद नगदी और आभूषण भरा बैग लूट कर भाग निकले थे। इधर पुलिस लगातार बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सिहोरी गांव स्थित तिलक विद्या मंदिर स्कूल के पास बीते 30 जून की देर शाम तीन बाइक सवार लुटेरे सराफा व्यवसायी विनोद बरनवाल (35) को गोली मारकर उनके पास से आभूषण से भरा बैग और बाइक लेकर फरार हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रुप से घायल सराफा व्यवसायी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई थी, जहां चिकित्सकों ने व्यवसायी को मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा और नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे थे। पुलिस अधीक्षक से व्यापारियों ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की थी। इस मामले में मृतक के भाई ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या और लूटकांड के विरोध में व्यापारियों ने अपनी दूकानें बंद रखी थी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 48 घंटे के अंदर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। वहां करंडा के थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव की तैनाती कर दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए दो टीम गठित की गई है। टीमों द्वारा अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए सात लोगों को उठाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed