{"_id":"68b9d9cf176bd22f9b0af644","slug":"16-mm-rain-for-30-minutes-in-the-evening-temperature-dropped-by-2-degrees-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-138611-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शाम में 30 मिनट तक 16 एमएम बारिश, 2 डिग्री लुढ़का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शाम में 30 मिनट तक 16 एमएम बारिश, 2 डिग्री लुढ़का तापमान
विज्ञापन
नगर में हो रही झमाझम बारिश-संवाद
गाजीपुर। नगर में बृहस्पतिवार की शाम करीब 30 मिनट झमाझम बारिश हुई। 16 एमएम की बारिश में नगर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जलभराव से लगभग 9 हजार लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। शाम करीब 5.25 बजे नगर में झमाझम बारिश शुरू हुई, जो करीब शाम छह बजे तक होती रही। इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। तीन दिन पूर्व हल्की बारिश हुई थी। लेकिन, वह बारिश पर्याप्त नहीं रही। एक सितंबर की बारिश से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिल पाई थी। सितंबर महीने की यह पहली अच्छी बारिश मानी जा रही है। बारिश होने से नगर के अधिकांश मोहल्लों की सड़कों पर पानी भर गया। सबसे खराब स्थिति शहर के 10 मोहल्लों में देखी गई। सड़कों पर पानी के साथ ही कीचड़ रहा। बारिश बंद होने के 20 मिनट तक जलभराव की स्थिति नजर आई। इसके बाद धीरे-धीरे सड़कों से पानी निकलता गया। पानी से सड़कों के खाली होने पर लोगों को आवागमन में सहूलियत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आगामी तीन दिन के बाद हल्की बारिश होने की संभावना है।
गड्ढों की गहराई का नहीं मिल पा रहा था अंदाजा-नगर के सकलेनाबाद-महुआबाग मार्ग के जर्जर होने के कारण गड्ढों में बारिश का पानी इकट्ठा हो गया था। इसके कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण हिचकोले खाते हुए वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। कई राहगीर फिसलते व संभलते हुए नजर आए।
इन मोहल्लों में रही खराब स्थिति- नगर के सकलेनाबाद, सहकारी आमघाट कॉलोनी, मालगोदाम रोड, मिश्रबाजार, मियांपुरा, झुन्नूलाल का चौराहा, पंच रस्ता आदि जगहों पर बारिश के कारण नारकीय स्थिति देखी गई। जलभराव होने के कारण लोगों को आवागमन करने में खासी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।