फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   16 Cattle Bound for Bihar Rescued Smuggler Arrested

Ghazipur News: बिहार जा रहे 16 गोवंश मुक्त कराए, तस्कर गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
16 Cattle Bound for Bihar Rescued Smuggler Arrested
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के चांवनपुर गनी गांव के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से पुलिस टीम ने सोमवार की रात वध के लिए ट्रक पर लादकर बिहार ले जा रहे 16 पशुओं को बरामद किया। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चालक सहित दो आरोपी भाग गए। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि देर रात 11 .30 बजे पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। मुखबिर की सूचना पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जब पुलिस ने ट्रक को आता देख रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन की चाल बढ़ा दी। कुछ दूरी पर घेराबंदी करके पुलिस ने ट्रक को रोक लिया।
विज्ञापन

इधर, चालक सहित दो आरोपी चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो 16 पशु बरामद हुए। गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम रामपुर जनपद के कोतवालीगंज थाना के घेर सघन वार्ड नंबर दो निवासी आसिफ बताया। बरामद पशुओं को पुलिस ने बरौडा अस्थायी गोआश्रय केंद्र के संचालक को सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार से पूछताछ कर भागे दो तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed