फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   158 crore property of Mukhtar and his close ones attached in two years

Ghazipur News: दो वर्ष में मुख्तार और उसके करीबियों की 158 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sat, 17 Dec 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
158 crore property of Mukhtar and his close ones attached in two years
गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों पर ताबड़तोड़ पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई का दौर जारी है। करीब दो साल में मुख्तार अंसारी, उसके परिवार और गैंग के सक्रिय सदस्यों की करीब 158 करोड़ की संपत्ति कुर्क हुई है। बीते 15 दिसंबर को गैंगस्टर के मामले में मुख्तार अंसारी और भीम सिंह को 10-10 साल की सजा हुई है। इसके बाद शनिवार को लखनऊ में कुर्की हुई ।
विज्ञापन

प्रदेश में शासन स्तर से भू- माफिया और संगठित अपराध की कमर तोड़ने की योजना पर काम हो रहा है। इस मामले में खासकर गाजीपुर और मऊ विशेष निगाह में है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस-प्रशासन ने करीब 200 करोड़ की संपत्ति चिह्नित की है। समय-समय पर सिर्फ कार्रवाई को अंजाम दिया जाना बाकी है।
विज्ञापन

माफिया मुख्तार अंसारी पर 1978 से लेकर अब तक कुल 60 मामले पंजीकृत हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मऊ, चंदौली, लखनऊ और गाजीपुर के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जिला प्रशासन की ओर से माफिया मुख्तार अंसारी, बड़े भाई गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी, परिजनों और संबंधितों की अब तक 158 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed