{"_id":"5d0a82188ebc3e0c3e688379","slug":"15609697383-ghazipur-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने बाल विद्वान को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने बाल विद्वान को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनियां। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में भेंटवार्ता की। इस दौरान सिद्धपीठ के संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत वैदिक बटुक का मुख्यमंत्री ने सम्मान किया।
सीएम ने कहा कि आशुतोष की इस विद्वता के पीछे सिद्धपीठ हथियाराम मठ का सराहनीय योगदान है। आश्रम के संस्कृत विद्यालय से लगातार ऐसे कार्य किए जाते रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने महामंडलेश्वर की सराहना की और सिद्धपीठ को नमन किया। महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी महाराज को कुंभ की पुस्तक देकर सम्मानित किया। सीएम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा कि आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर सिद्धपीठ हथियाराम मठ गाजीपुर के बाल विद्वान आशुतोष दुबे से मिलकर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बाल विद्यान की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में ही संस्कृत भाषा में पांडित्य प्राप्त कर लेने वाले आशुतोष दुबे का संस्कृत ज्ञान सराहनीय, प्रेरक और अनुकरणीय है। इससे संस्कृत भाषा के प्रति लोगों में रुचि उत्पन्न होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों आशुतोष के सम्मानित होने से क्षेत्र के साथ ही जिले के लोगों में प्रसन्नता व्याप्त है। सिद्धपीठ की तरफ से भी सीएम को अंगवस्त्रम भेंट किया गया।