फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रेलवे क्रासिंग को तोड़ते हुए अंदर घुसा ट्रैक्टर-ट्राली

रेलवे क्रासिंग को तोड़ते हुए अंदर घुसा ट्रैक्टर-ट्राली

Fri, 24 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग को तोड़ते हुए अंदर घुसा ट्रैक्टर-ट्राली
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना रेलवे क्रासिंग का बूम तोड़कर एक ट्रैक्टर-ट्राली गुरुवार रात 8.40 बजे दो लाइनों के बीच जाकर खड़ी हो गई। ट्रेन को आते देख ट्रैक्टर चालक कूदकर भाग गया। दो ट्रेनें बिना ट्रैक्टर-ट्राली से टकराए बगल की लाइन से गुजर गई। बाद में चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को किसी तरह हटाया। संयोग रहा कि ट्रैक्टर-ट्राली को दोनों लाइनों के बीच वाले स्थान पर खड़ा किया था। जिससे ट्रेन सुरक्षित गुजर गई, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

55123 भटनी से वाराणसी जाने वाली ट्रेन की सूचना पर गुरुवार की रात 8.40 बजे सिधौना रेलवे क्रासिंग के गेटमैन ने गेट बंद कर दिया। इसी बीच तेज रफ्तार खाली ट्रैक्टर-ट्राली बूम को टक्कर मारते हुए अंदर घुस गया। चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रैक्टर काफी दूरी से गुजर रहे दो अलग-अलग रेल पटरियों के बीच खड़ा कर दिया। इस बीच जैसे ही उसकी नजर ट्रेन पर पड़ी, वह कूदकर वहां से भाग गया। ट्रेन बिना ट्रैक्टर-ट्राली से सटे निकल गई। गेटमैन ने किसी तरह फाटक को बंद कर 15112 सवारी गाड़ी को पास कराया। बाद में चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को फाटक के अंदर से निकाला। इस बीच मार्ग पर काफी देर तक आवागमन में भी अवरोध बना रहा। लोगों में चर्चा होती रही कि यह संयोग ही था कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि ट्रैक्टर से फाटक टूटने की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही गेटमैन ने ऐसी कोई सूचना ही दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed