{"_id":"5ce588ccbdec2207755947b6","slug":"155854668719-ghazipur-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज के फैसले को लेकर टिकी सबकी निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज के फैसले को लेकर टिकी सबकी निगाहें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर सभी दलों की निगाहें 23 मई को जंगीपुर मंडी परिसर में होने वाली मतगणना स्थल पर टिकी हैं। पल-पल के रुझान की खबर लेने के लिए लोगों की नजर टीवी के साथ ही जंगीपुर स्थित मतगणना स्थल पर भी रहेगी। जिला प्रशासन ने मंडी स्थल के बाहर जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।
जिले में 19 मई को लोकसभा चुनाव के तहत मतदान हुआ था। इस चुनाव में भाजपा से मनोज सिन्हा, सपा-बसपा गठबंधन से अफजाल अंसारी, कांग्रेस से अजीत प्रताप कुशवाहा, भाकपा के भानूप्रकाश, भाकपा माले से ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से संतोष यादव सहित कुल 14 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में जोर आजमाइश की। भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई बड़े नेता और गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व सीएम मायावती ने चुनावी सभाकर लोगों से वोट की अपील की थी। 19 मई को मतदान संपन्न होने के बाद लोगों द्वारा हार-जीत की अटकलें शुरू हो गई थीं। लोगों को बेसब्री से मतगणना की तिथि का इंतजार था। हर बार की गणना में देखा जाता रहा है कि सुबह ही गणना स्थल पर प्राय: सभी पार्टी के नेताओं, समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचते रहे हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। हालांकि प्रशासन की ओर से बनाई गई व्यवस्था के तहत यह लोग गणना स्थल से काफी दूरी पर रहेंगे। इनके द्वारा किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाई जाए, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।
आज बंद रहेगा वाहनों का आवागमन
गाजीपुर। मतगणना के चलते गाजीपुर-मऊ मार्ग पर 23 मई को आवागमन बंद रहेगा। बड़े वाहनों की कौन कहे, छोटे वाहन भी सिर्फ मतगणना स्थल कृषि मंडी जंगीपुर पर निर्धारित स्थान पर बने बैरियर के पास तक ही जा सकेंगे। गाजीपुर से सवारी लेकर जाने वाले वाहनों को जंगीपुर बैरियर के पास रोक दिया जाएगा। यहां से यात्री उतरने के बाद एक बैरिकेडिंग पारकर दूसरे बैरिकेडिंग तक पहुंच सकते हैं। इसके बाद मतगणना स्थल से काफी दूर खड़े दूसरे वाहनों से आगे के लिए रवाना हो सकते हैं।