{"_id":"5cba145cbdec2275a46a1f12","slug":"151555698780-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिसकी रोलर बेयरिंग की नहीं हुई मरम्मत, गुजर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिसकी रोलर बेयरिंग की नहीं हुई मरम्मत, गुजर रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। हमीद सेतु पर चलना अभी भी खतरनाक है। इसके ज्वाइंटर नंबर चार की खिसकी रोलर बेयरिंग की अभी तक मरम्मत नहीं हुई है। आलम यह है कि लोग दरके हुए पुल पर यात्रा कर रहे हैं। अगर प्रशासन सचेत नहीं हुआ तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इस पुल से सैकड़ों गांव और लाखों की आबादी जुड़ी हुई है। यह पुल बिहार से गाजीपुर मुख्यालय तक वाहनों के आने का मुख्य सेतु है।
बीते तीन अप्रैल को हमीद सेतु के मरम्मत और वर्तमान स्थिति को जानने के लिए इंजीनियरों ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण में ज्वाइंटर नंबर चार के रोलर बेयरिंग के खिसकने का मामला सामने आने से अफरा-तफरी मच गई थी। करीब दो सप्ताह बाद भी इस पुल के मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि अभी तो कोई समस्या नहीं हैं, लेकिन अगर लापरवाही की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। पुल की दयनीय दशा को देखते हुए जिलाधिकारी के बालाजी के निर्देश पर सेतु के दोनों तरफ लोहे का हाईट गेज बैरियर लगा दिया गया है। सभी तरह के भारी वाहनों ट्रक, बस को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। हल्के चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों के लिए पुल को खोल दिया गया है। पुल का रोलर बेयरिंग का मरम्मत कार्य कब शुरू होगा, इसकी सही जानकारी देने वाला कोई नहीं है। जिला प्रशासन और विभागीय अफसरों के लापरवाही की हद यह है कि आज तक कोई कर्मचारी अधिकारी पुल की दशा देखने तक नहीं आया। इससे लोगों में दिनों- दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है।