{"_id":"5c1a83f3bdec2257282d37ad","slug":"151545241587-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन का जीवन में विशेष महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन का जीवन में विशेष महत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। क्षेत्र के शंभू नारायण महाविद्यालय एवं पंडित मारकंडेय चतुर्वेदी शिक्षण संस्थान हरहरी के परिसर में डीएलएड एवं बीएड संकाय के प्रशिक्षणार्थियों का पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर ट्रेनर सागरराम, अंजली मौर्या एवं इनामुल्लाह अंसारी ने छात्र-छात्राओं को ध्वज शिष्टाचार, पीटी, टेंट निर्माण, गजट निर्माण, सीमित संसाधन में भोजन बनाना, अतिथियों द्वारा सूक्ष्म अल्पाहार, टेंट निरीक्षण, दीक्षा समारोह, ध्वज अवतरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के बारे में विस्तार से बताया।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पचोतर नेशनल इंटर कालेज की प्राचार्या डा. मंजू सिंह ने फीता काटकर एवं दीप जलाकर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि अनुशासन का जीवन में विशेष महत्व है। कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। अपने प्रयास एवं कार्यों के परिणाम की धैर्य से प्रतीक्षा करें। समस्याओं के समाधान के लिए मध्य मार्ग अपनाना हमेशा हितकर होता है। स्काउट-गाइड शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसके माध्यम से प्रशिक्षु पूर्ण रूप से परिपूर्ण होकर देश हित के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रबंधक राजेंद्र चौबे, प्राचार्या सुधा पांडेय, रामदरश, माया सिंह, अच्छेलाल, अमित सिंह, उपेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, संतोष यादव, मनोज चौबे, तेजबहादुर राजभर, संरक्षक आशुतोष कुमार चतुर्वेदी, दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे।