फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दो दिवसीय डीएनए फिंगर प्रिंटिंग कार्यशाला संपन्न

दो दिवसीय डीएनए फिंगर प्रिंटिंग कार्यशाला संपन्न

Fri, 30 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय डीएनए फिंगर प्रिंटिंग कार्यशाला संपन्न
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय डीएनए फिंगर प्रिंटिंग कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथिं प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी वाराणसी डॉ. यशोधरा शर्मा ने आधुनिक युग में जैव प्रौद्योगिकी के बढ़ते प्रयोग, डीएनए फिंगर प्रिंटिंग के अपराध अन्वेषण एवं नवीन खोजों पर प्रकाश डालते हुए इसे मानवता के लिए वरदान बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज ने डीएनए तकनीक को मानवता कल्याण से जोड़ते हुए इसके संभावित दुरुपयोगों की ओर भी संकेत किया। दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान छात्राओं को डीएनए फिंगर प्रिंटिंग से संबंधित विविध आधुनिक प्रयोगों सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक पक्षों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में साइटोजीन संस्था के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. मधुलिश सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. राघवेंद्र आदि जीव वैज्ञानिकों ने छात्राओं को डीएनए फिंगरप्रिंट के विभिन्न सैद्धांतिक व्यवहारिक पहलुओं से परिचित कराया। इस दौरान सीखे हुए कार्य में प्रदर्शन के आधार पर बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राओं शिखा सिंह, काजल तिवारी एवं शिखा जायसवाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि यशोधरा शर्मा ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं पदक से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। मुख्य अतिथि ने विज्ञान संकाय के डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. दिवाकर मिश्र को इस कार्यशाला का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्राओं अर्चना मौर्य एवं श्रुति राय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. एसएस प्रसाद, मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार, डा. विकास सिंह आदि उपस्थित थे। आभार डॉ. दिवाकर मिश्र ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed