फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   117 लोगों से एक लाख रुपये जुर्माना वसूला

117 लोगों से एक लाख रुपये जुर्माना वसूला

Wed, 24 Oct 2018 11:59 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
117 लोगों से एक लाख रुपये जुर्माना वसूला
सैदपुर(गाजीपुर)। औड़िहार जंक्शन पर बिना टिकट यात्रियों एवं अवैध टिकट यात्रियों के खिलाफ चले अभियान में बुधवार को 117 व्यक्ति पकड़े गए। इस दौरान उनसे शमन शुल्क और जुर्माने के रूप में 99 हजार 430 रुपये की राशि वसूल की गयी। सेना भर्ती से वाराणसी से वापस लौट रहे नवयुवकों ने कई बार हो-हल्ला मचाया लेकिन सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन, जीआरपी औड़िहार के प्रभारी सौरभ पांडेय और उनकी टीम ने उन्हें समझा-बुझाकर स्थिति पर नियंत्रण किया। आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेन एवं पांच पैसेंजर ट्रेनों में हुई इस कार्रवाई से औड़िहार वाराणसी रेल उपखंड में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

अवैध रेल यात्रियों के खिलाफ बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन, मुख्य टिकट निरीक्षक एके मुखर्जी एवं बीएन पांडेय के नेतृत्व में औड़िहार जंक्शन पर जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान में लगभग आधा दर्जन एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों में बिना टिकट एवं अविधिक (सामान्य टिकट लेकर एक्सप्रेस ट्रेन के शयनयान, सामान्य टिकट पर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा) यात्रा कर रहे 117 लोग पकड़े गए। पकड़े गए लोगों से शमन शुल्क (जुर्माना) 63 हजार 790 और 52 लोगों से 25 हजार 640 रुपये मौके पर कुल 99 हजार 430 रुपये वसूल किया गया। रेलवे द्वारा चलाये गये इस अभियान में आरपीएफ़ के उपनिरीक्षक विक्रम यादव, कृष्णगोपाल यादव, केके राय, मुहम्मद मारुफ खान, बिरजू यादव, हैदर रजा सहित लगभग डेढ़ दर्जन टिकट परीक्षक और तीन दर्जन रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे। इस जांच अभियान में महिलाओं के लिए एवं विकलांगों के लिए आरक्षित डिब्बों में अनधिकृत यात्रा कर रहे लोग निशाने पर रहे। सहायक वाणिज्य प्रबन्धक एके सुमन ने यात्री प्रतीक्षालय सहित प्लेटफार्म की साफ-सफाई का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक आर के सिंह से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस क्रम में मुख्य रूप से लखनऊ छपरा एक्सप्रेस, छपरा-वाराणसी इंटर सिटी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, मऊ-लखनऊ एक्सप्रेस, 75111, 533 अप, 535 अप, 55122 डाउन पैसेंजर ट्रेन में जांच अभिायन चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed