{"_id":"5bbcec5c867a55283c666146","slug":"151539107932-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं पर्व, अफवाहों पर न दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं पर्व, अफवाहों पर न दें ध्यान
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। दशहरा पर्व और दुर्गा पूजा के मद्देनजर बहादुरगंज और मरदह थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाने की अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी गड़बड़ी की तत्काल पुलिस को जानकारी दें।
बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार नवरात्र, दुर्गापूजा एवं विजयदशमी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस चौकी पर बैठक हुई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया ने कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारा का प्रतीक है, इसे सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन को निर्देशित किया कि साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त रखें। बिजली विभाग के कर्मचारियों से तार को दुरुस्त करने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी प्रकार की कोई समस्या है तो तत्काल पुलिस को बताएं, जिससे समय रहते ही उसे हल किया जा सके। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि एवं पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन हाजी रेयाज अहमद अंसारी, एसडीएम कासिमाबाद मंशाराम वर्मा, सीओ कासिमाबाद चंद्रपाल शर्मा, रविंद्र भूषण मौर्य, उमेश चंद्र विश्वकर्मा, योगेंद्रनाथ राय, अब्दुल्ला राईनी, मुश्ताक अंसारी, धनंजय चौरसिया अख्तर हुसैन आदि थे। मरदह : थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर कासिमाबाद के एसडीएम मंशाराम वर्मा ने कहा कि आपसी सद्भाव के बीच पर्व को मनाएं। किसी तरह की भी गड़बड़ी की जानकारी होने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें। पूजा पंडालों को विद्युत तारों से दूर बनाया जाए। बालू, पानी, अग्निशमन यंत्र की भी व्यवस्था सभी पंडालों पर अनिवार्य है। इस अवसर पर शैलेश सिंह यादव, नागेश्वर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, रविप्रकाश, जयप्रकाश सिंह, राहुल मिश्रा, सुभाषचंद्र, प्रमोद सिंह, प्रवीण पटवा, आशुतोष सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, नवमी शर्मा, शशिप्रकाश सिंह, नीरज सिंह, मुन्ना यादव, रविप्रताप, श्रीकांत, मनोज निर्मल, शर्माजीत राम, अकालू यादव, वशिष्ठ शर्मा, रामबचन सिंह, शिवलाल, नारद, विजयी सिंह, संतोष सिंह, आनंद कुमार, राघवेंद्र सिंह आदि रहे।