फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अधिवक्ताओं ने मांग के समर्थन में आवाज बुलंद की.

अधिवक्ताओं ने मांग के समर्थन में आवाज बुलंद की.

Thu, 27 Sep 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने मांग के समर्थन में आवाज बुलंद की.
(फोटो भी)
विज्ञापन


जिला जज के तबादले के लिए अधिवक्ताओं ने दिया धरना
कहा, जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन भी करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन के बैनर तले जिला जज के तबादले की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को न्यायालय परिसर के बाहर धरना दिया। कहा कि मांग पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

धरना स्थल पर आयोजित सभा में अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की ओर से अधिवक्ताओं के आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी यह कार्रवाई सफल नहीं होने दी जाएगी। अधिवक्ता पूरी तरह एकजुट हैं और वह मांग पूरा होने से पहले पीछे हटने वाले नहीं हैं। आंदोलन को गति देने पर चर्चा करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि आंदोलन के क्रम में पहले क्रमिक अनशन और जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन किया जाएगा। कहा कि कुछ अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में कर संघर्ष को असफल करने का जो प्रयास किया जा रहा है वह सफल नहीं होगा। अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि संघर्ष समिति की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंह, गंगा सिंह, सुदामा सिंह, रामाधार राय, ओमप्रकाश गुप्ता, गंगेश्वरशरण श्रीवास्तव, रामनगीना सिंह, राजकुमार जायसवाल, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष अजय पाठक, विरेंद्र चौबे, बंशीधर, धीरेंद्रनाथ सिंह, विजयशंकर पांडेय, चंद्रबली राय, मुखराम यादव आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन महासचिव अजयवीर सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed