{"_id":"5b731ecd42c792170f17d651","slug":"151534271181-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी निर्माण के नाम पर डालकर छोड़ी गई है गिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी निर्माण के नाम पर डालकर छोड़ी गई है गिट्टी
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगरपालिका की ओर से नगर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में सड़क की पटरियों पर इंटरलाकिंग का कार्य महीनों से कराया जा रहा है। अधिकांश पटरियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि कई महीनों से आधा-अधूरा पड़ी हुई हैं। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
नगरपालिका की तरफ से महीनों पहले नगर के आमघाट सहकारी कॉलोनी, मिश्रबाजार, शास्त्रीनगर, सकलेनाबाद, लंका, सिंचाई विभाग आदि मार्गों की पटरियों पर इंटरलाकिंग का कार्य प्रारंभ कराया गया था। अधिकांश मार्गों का निर्माण कार्य समय से पूरा कर लिया गया था, लेकिन आमघाट गांधी पार्क का कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया था। इससे नाराज कॉलोनीवासियों ने कई बार नपा को पत्रक सौंपने के साथ ही प्रदर्शन किया था। इसके बाद निर्माण कार्य को पूरा कराया गया था। सिद्धेश्वरनगर तिराहा से लेकर सिंचाई विभाग चौराहा तक पटरी निर्माण के नाम पर एक तरफ महीनों से सिर्फ गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। इसकी वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आमने-सामने से चार पहिया वाहनों के निकलने के दौरान बाइक सवार जैसे ही बाइक पटरी पर उतार रहे हैं, गिट्टियों की वजह से बाइक अनियंत्रित हो जा रही है। रात में बाइक सवार आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। पटरियों पर सुबह से लेकर देर रात तक ठेला-खोमचा वालों का कब्जा रह रहा है। इस संबंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी उमेशचंद ने बताया कि आधे-अधूरे निर्माण कार्यों का सर्वे किया जा रहा है। बहुत जल्द ही पटरी का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।