फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मैदान में पानी जमा होने से रद्द हुई सेना भर्ती

मैदान में पानी जमा होने से रद्द हुई सेना भर्ती

Tue, 01 May 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मैदान में पानी जमा होने से रद्द हुई सेना भर्ती

विज्ञापन
गाजीपुर। तेज आंधी और बारिश से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं सेना भर्ती स्थल पीजी कालेज मैदान पर पानी भर जाने से अंतिम दिन सोमवार को सेना भर्ती निरस्त करनी पड़ी। इससे अभ्यर्थी निराश होकर घरों को लौट गए। कर्नल ने कहा कि मैदान को दुुरुस्त कर एक मई को दौड़ कराई जाएगी।

शहर के गोराबाजार स्थित पीजी कालेज के मैदान पर 20 अप्रैल से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पहले दिन 20 अप्रैल को भदोही जिले के ज्ञानपुर एवं औराई तहसील, 21 को सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील, राबर्ट्सगंज, दुद्धी, मिर्जापुर जिले की सदर तहसील, 22 को चंदौली की सदर, नौगढ़, मुगलसराय एवं चकिया तहसील, 23 चंदौली की सकलडीहा, जौनपुर के बदलापुर, 24 को जौनपुर सदर और केराकत तहसील, 25 को जौनपुर के शाहगंज, मढ़ियाहू, मछलीशहर और वाराणसी के राजातालाब तहसील, 26 को वाराणसी सदर तहसील, 27 को वाराणसी के पिंडरा और गाजीपुर के सैदपुर तहसील, 28 को गाजीपुर के जखनिया, जमानिया और 29 अप्रैल को गाजीपुर के मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद और सेवराई तहसील के युवकों ने सेना भर्ती में भाग लिया। 30 अप्रैल को अंतिम दिन सदर तहसील के युवकों को दौड़ लगाने की बारी थी। इसके लिए 4646 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। टोकन लेने के लिए देर रात युवक आरटीआई मैदान पहुंच गए थे। टोकन का वितरण भी किया गया। इसी बीच, रात तीन बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे दौड़ स्थल पीजी कालेज मैदान में पानी से लबालब भर गया। इससे भर्ती की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। कर्नल मनीष धवन ने बताया कि तेज बारिश से ग्राउंड पानी भर गया। इससे प्रशासन के साथ मिलकर ये फैसला लिया गया कि आज की दौड़ की संबंधित सारी गतिविधियां एक मई होगी। सोमवार की रात को दोबारा 1:30 बजे टोकन बांटे जाएंगे और दौड़ सुबह साढ़े चार बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों से निवेदन किया कि एडमिट कार्ड का दोबारा प्रिंट आउट लेकर आए क्योंकि भीगा हुआ एडमिट कार्ड का बार कोड स्कैन नहीं हो पाएगा तो दौड़ में भाग नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed