फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Fri, 06 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी ने शुक्रवार को शहर के गोराबाजार में नवनिर्मित जिला अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, दवा स्टोर, जांच की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही आरओ प्लांट बैठाने, सीएमएस कार्यालय को एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त करने तथा कंप्यूटर आदि लगाने को कहा। इस दौरान सभी कर्मचारी और अधिकारियों को ड्यूटी के प्रति पूरी ईमानदारी से बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी अचानक नये जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां मरीजों के पीने के लिए पानी के बावत पूछताछ की। ड्रेनेज व्यवस्था एवं सीएमएस कार्यालय शिफ्टिंग के बारे में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ अस्पताल का भ्रमण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मौके पर ही आरईएस के अभियंता को बुलाकर पीने के पानी के लिए आरओ प्लांट लगाने तथा पानी निकास आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक दशा में एक सप्ताह के अंदर कार्यालय शिफ्ट करा दिया जाएगा। साथ ही मरीजों को दवा उपलब्ध कराने से लेेकर जांच तक की व्यवस्था दुरूस्त कर दी जाएगी। एक्स-रे के लिए मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed