फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अनिवार्य रूप से लगाएं हेलमेट

अनिवार्य रूप से लगाएं हेलमेट

Sun, 11 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अनिवार्य रूप से लगाएं हेलमेट
गाजीपुर। बाइक पर ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मार्गों पर पुलिस उतरेगी। इस दौरान हेलमेट अनिवार्य रुप से पहनने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से तैयारियां पूरी करने के साथ जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश अधिकारियों की ओर से जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन लाख दो पहिया वाहन हैं। बीते छह माह में लगभग 40 बाइक चालकों की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक बाइक चालकों की मौत हेलमेट न पहनने के चलते हुई है। इसे देखते हुए यातायात और स्थानीय पुलिस लगातार जांच अभियान चलाने का काम करती है लेकिन बाइक पर ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट बाइक चलाना आज भी जारी है। पुलिस की तरफ से चलाए गए नो हेलमेट, नो पेट्रोल के अभियान पर पूरी तरह से ग्रहण लग गया है। विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने पूरी तरह तैयारी करने के साथ जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश भी इस अभियान के संबंध जारी कर दिया है। सीओ सिटी हृदयानंद सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के संबंध में सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दे दिया गया है। साथ ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर इस विशेष अभियान का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. आरके सिन्हा का कहना है कि बिना हेलमेट के बाइक चलाना काफी खतरनाक है। बाइक चालक हेलमेट का हर हाल में प्रयोग करें। इससे वह सुरक्षित रह सकते हैं। बाइक पर ट्रिपल राइडिंग भी दुर्घटना का कारण है। बाइक चालकों को यातायात के नियमों का हमेशा ख्याल रखना चाहिए। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि हेलमेट का प्रयोग बाइक चालकों को हर हाल में करना चाहिए। बिना हेलमेट के बाइक चलाना मौत को न्यौता देने के समान है। बाइक पर ट्रिपल राइडिंग भी काफी खतरनाक है। सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए बाइक चालकों को यातायात के नियमों का अवश्य पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed