फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सौभाग्य योजना:697 पात्रों को दिया गया कनेक्शन का प्रमाण पत्र

सौभाग्य योजना:697 पात्रों को दिया गया कनेक्शन का प्रमाण पत्र

Sat, 13 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सौभाग्य योजना:697 पात्रों को दिया गया कनेक्शन का प्रमाण पत्र
दिलदारनगर/कासिमाबाद/जमानिया/मतसा(गाजीपुर)। दिलदारनगर और कासिमाबाद के विभिन्न गांव में शनिवार को सौभाग्य योजना कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर 797 पात्रों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन का प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण पत्र पाकर पात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

दिलदारनगर के फुल्ली, महना, जबुरना, अठहठा, देवल, कारोबीर में कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें पात्रों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया। फुल्ली में 210, जबुरना में 26, कारोबीर में 23, शायर में 26, देवल 20, महना 52, मतसा गांव में 70, नरियांव गांव में 30 और अठहठा में 10 कनेक्शन दिया गया। फुल्ली गांव के पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव की देखरेख में कैम्प आयोजित किया। इस मौके पर मुख्य जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने पात्रों को कनेक्शन का प्रमाणपत्र सौंपा। पात्रों को कनेक्शन के साथ ही केबिल और एक एलईडी बल्ब भी उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी अमित कुमार, अधिशासी अभियंता जमानिया महेंद्र मिश्रा, अवर अभियंता एके सिंह संतोष वर्मा आदि मौजद थे। कासिमाबाद विद्युत उपकेंद्र अलावलपुर एवं पारा से संबंधित उपभोक्ताओं को ग्राम गठियां में कैंप लगाकर सौभाग्य योजना के अंतर्गत कनेक्शन का वितरण किया गया। इस अवसर पर अलावलपुर से संबंधित 200 उपभोक्ताओं और पारा से संबंधित 130 उपभोक्ताओं को कनेक्शन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। अवर अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि अगला कैंप 24 जनवरी को अलावलपुर में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जेई विद्युत वितरण तापस कुमार ने ग्रामीणो को बताया कि इस योजना के तहत 2011 के सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना में दर्ज गरीबों को बिजली का कनेक्शन फ्री दिया जाएगा। जिन लोगों का नाम इस जनगणना में नहीं है वह भी 500 रुपए का भुगतान कर बिजली का कनेक्शन हासिल कर सकेंगे। इस राशि को 10 किस्तों में बिजली के बिल के रूप में लिया जाएगा। इस योजना के तहत मतसा गांव में 70, नरियांव गांव में 30 नये कनेक्शन दिए गये। इस मौके पर रामप्रवेश, अरविंद कुमार यादव, अरविंद कुमार, लाइनमैन सुनील, जन्नत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed