{"_id":"5a53acbc4f1c1b35338b7328","slug":"151515433148-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानी विंध्याचल का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानी विंध्याचल का निधन
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय ब्लाक के तियरी गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विंध्याचल तिवारी (105) का सोमवार की सुबह 10 बजे निधन हो गया। उनको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विंध्याचल तिवारी के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके पैतृक आवास तियरी पहुंचकर लोगों ने सांत्वना व्यक्त की। आवास पर पहुंचे तहसीलदार अनिल कुमार ने शोक व्यक्त किया। कोतवाल राजाराम ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धाजंली अर्पित की। शव यात्रा के नगर पालिका स्थित बलुआ घाट पर पहुंचने पर कोतवाल ने पुलिस के जवानों के साथ गार्ड आफ आनर की सलामी दी। मुखाग्नि छोटे पुत्र रामाश्रय तिवारी ने दी। शव यात्रा में घनश्याम तिवारी, गजानंद तिवारी, कामेश्वर सिंह, अरविंद सिंह, राजकुमार, रविकांत तिवारी, अनूप, मुकेश सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। उधर दरौली गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामाज्ञा कुशवाहा की पत्नी रामदुलारी देवी (100) का निधन सोमवार की भोर में उनके आवास पर हो गया। उनका अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र हृदयनरायण ने दी। यात्रा में प्रधान कोमल कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल रहे।