{"_id":"5a1b021b4f1c1bf4688bdae6","slug":"151511719451-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सोइया शिवपुर गांव निवासी कमला यादव के पुत्र बिजेंद्र यादव (22) का शव गाजियाबाद के डासना पुलिस चौकी स्थित नर्सरी में बागीचे के पेड़ से लटकता मिला था। रविवार को युवक का शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के बड़े भाई अखिलेश यादव ने बताया कि विजेंद्र काफी होनहार था। उसे इंजीनियरिंग में भविष्य बनाने के सपने के अलावा कोई शौक नहीं था। आए दिन फोन से बातचीत होती थी, हमेशा खुश था बस गुरुवार से फोन नहीं आया। कहा कि बदमाश उसके भाई की हत्या कर उसे आत्महत्या की शक्ल देना चाहते हैं। बताया कि विजेंद्र गांव से हाईस्कूल और आजमगढ़ से इंटर करने के बाद गाजियाबाद स्थित आर्यन इंस्टीट्यूट से बीटेक की तैयारी कर रहा था। पार्ट टाइम में वह बच्चों को कोचिंग पढ़ाता था। मृतक के चाचा हवलदार यादव शाम पांच बजे एंबुलेंस से शव लेकर पहुंचे। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।