फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15 more, including 13 migrants, found corona positive in Ghazipur

गाजीपुर: 17 प्रवासियों समेत 19 और कोरोना पॉजिटिव मिले, दो संक्रमितों की मौत

Sun, 21 Jun 2020 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 21 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
15 more, including 13 migrants, found corona positive in Ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले में शनिवार की देर रात दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। चार और पॉजिटिव मिलने से शुक्रवार को मिलने वाले मरीजों की संख्या 19 हो गई। अब कुल मरीजों की संख्या 276 तथा एक्टिव मरीज 107 हो गए हैं। सभी संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड सेंटर मुहम्मदाबाद में भर्ती कराया गया है। जबकि इसी सेंटर से आठ और मरीजों के स्वास्थ होने से अब 168 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को मिले कोरोना मरीजों में देवकली, रेवतीपुर, मरदह, कासिमाबाद व बाराचवर के प्रवासी शामिल हैं, जबकि करंडा ब्लाक व बाराचवर के दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। मेडिकल टीम ने सभी संक्रमितों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। मुहम्मदाबाद स्थित कोविड केयर सेंटर से आठ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। ऐसे में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 276 तक पहुंच गई है। इनमें से 168 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। दो की मौत की रिपोर्ट ने सबको हैरानी में डाल दिया है।
विज्ञापन


गुजरात के बड़ोदरा से 15 जून को ट्रेन से देवकली ब्लाक के रसूलपुर गांव के प्रवासी, देवकली ब्लाक के स्थानीय गांव के एक, रामपुर माझा गांव का एक प्रवासी गाजियाबाद से ट्रेन द्वारा 12 जून को आया था। रेवतीपुर के अटहटा गांव का एक व्यक्ति कुवैत से 15 जून को, मरदह के पिपनार गांव का एक प्रवासी 21 जून को अहमदाबाद से ट्रेन से, कासिमाबाद के शहबाजपुर का एक प्रवासी हरियाणा से 15 जून को, कासिमाबाद के मोहम्मदपुर कुसुम का एक प्रवासी दिल्ली से बस से 15 जून को जनपद लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कासिमाबाद के फत्तेहपुर गांव के पिता-पुत्र दिल्ली से 12 जून को, मोहम्मदपुर कुसम गांव का एक प्रवासी दिल्ली से 14 जून को ट्रेन से, उचौरी गांव का एक प्रवासी 15 जून को पंजाब से ट्रेन द्वारा, इमामुद्दीनपुर गांव की महिला प्रवासी 14 जून हरियाणा से पिकअप द्वारा, इमामुद्दीनपुर का एक प्रवासी हरियाणा से पिकअप से, बाराचवर के सिवरी अमहट का एक प्रवासी मुंबई से 12 जून को ट्रेन से, सैदपुर के अमेदा गांव में मुंबई से 26 जून को ट्रेन से, नंदगंज के चिलार गांव के एक प्रवासी दिल्ली से तीन जून को, चिलार गांव में दूसरा प्रवासी हरियाणा से 11 जून को ट्रेन से व सादात के बैरवा का एक प्रवासी छह जून को दिल्ली से लौटा था। इसमें अधिकांश तहसीलों पर बने क्वारंटीन सेंटर, तो कुछ घर पर ही आइसोलेट थे। 


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्य ने बताया कि जनपद में 19 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक की मौत तीन दिन पूर्व ही हो गई थी। इसकी रिपोर्ट शनिवार की देर शाम बीएचयू से आई है। वहीं एक और करोना संक्रमित की मौत बीएचयू ले जाते समय हो गई है। जिला अस्पताल में लगी ट्रू नेट मशीन में हुई जांच में यह पॉजिटिव आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed