फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15 jailed for assault and stone pelting during Urs

उर्स के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी में 15 गए जेल

Tue, 22 Mar 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
15 jailed for assault and stone pelting during Urs
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के रकसहां गांव में आयोजित उर्स के दौरान 20 मार्च की रात मारपीट और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने बुधवार को 15 लोगों का चालान कर दिया। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए वह दबिश दे रही है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

रकसहां गांव की राजभर बस्ती के पास रविवार की रात सैयद शमशुद्दीन अली रहमा पीर बाबा के सालाना उर्स के दौरान रास्ते में गांजा पीने से मना करने को लेकर हुए विवाद में दो समुदायों में मारपीट हो गई थी। ईंट-पत्थर चलने से नौ लोग घायल हो गए थे। मजार परिसर में खड़े आठ वाहनों का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें पुलिस ने दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी थी। इसके अलावा पुलिस ने भी अपनी तरफ से रकसहां गांव की राजभर बस्ती के पास पुलिस से बिना अनुमति के उर्स का कार्यक्रम कराने वाले संचालक के ऊपर भी मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गामा यादव, मुन्ना यादव, सैयद फिरोज, लियाकत, चंद्रमणी राजभर, परवेज, मंजूर खां, सुजैद खां, त्रिभुवन यादव, मरजाद यादव, श्री राजभर, रूदल राजभर, सत्यदेव राजभर, शिवविलास यादव, अफजल शाह निवासी रकसहां को जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि दो संमुदाय के बीच हुई घटना में शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। अन्य लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed