फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   समारोहपूर्वक मनाया स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन

समारोहपूर्वक मनाया स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन

Fri, 22 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
समारोहपूर्वक मनाया स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन
गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज के प्रज्ञा रेंजर टीम की ओर से स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रेंजर शिखा यादव ने पावेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. शंभू शरण प्रसाद ने रेंजर के गठन के उद्देश्य एवं उसकी वर्तमान जीवन में प्रासंगिकता को सोदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज ने स्काउट-गाइड के लक्ष्य एवं संकल्प को पूरा करने का आह्वान रेंजर छात्राओं से किया। चिंतन दिवस के अवसर पर रेंजर छात्राओं ज्योति पांडेय, प्रीति सिंह, अंजली राय, समता, शिवानी गुप्ता ने रेंजर से जुड़े अपने अनुभव, सीख, जीवन में आए सार्थक परिवर्तनों, हॉबी एवं कौशल, नेतृत्व क्षमता आदि के विकास को रेखांकित किया। इसके पूर्व प्राचार्य प्रो डॉ. सविता भारद्वाज, रेंजर प्रभारी डॉ शिवकुमार आदि ने बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्राचार्य ने रोवर रेंजर के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता, विश्वविद्यालय समागम के पुरस्कार तथा विगत वर्ष के निपुण प्रमाण पत्र वितरित किए। ज्योति पांडेय, शिखा यादव, ऐमन बानो, स्नेहा राय, नूतन पासवान, रीमा यादव एवं प्रीति सिंह को विशिष्ट रेंजर सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. कौशल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अकबर-ए- आजम, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. निरंजन कुमार यादव आदि प्राध्यापक तथा रेंजर परिचारक श्रीराम कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन रेंजर प्रभारी डॉ शिवकुमार तथा संचालन रेंजर लीडर, शिवांगी गोंड़, सहायक लीडर शिखा यादव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed